Type Here to Get Search Results !

डीएवी मुख्यमंत्री पब्लिक स्कूल में नन्हे-मुन्नों ने बिखेरे गरबा-डांडिया के रंग

गोबरीपाट कोटा। शारदीय नवरात्रि के पावन अवसर पर डीएवी मुख्यमंत्री पब्लिक स्कूल, गोबरीपाट में गरबा-डांडिया कार्यक्रम का आयोजन उत्साह और उमंग के साथ किया गया। इस दौरान नन्हे-मुन्ने बच्चों ने पारंपरिक वेशभूषा में आकर्षक नृत्य प्रस्तुत कर सभी का मन मोह लिया।

कार्यक्रम में रंग-बिरंगे डांडिया, छात्राओं की पारंपरिक घाघरा-चोली और छात्रों के कुर्ता-पायजामा ने विद्यालय परिसर को उत्सवी रंगों से सराबोर कर दिया। बच्चों की मनमोहक प्रस्तुतियों ने पूरे वातावरण को भक्तिमय और आनंदमय बना दिया।
विद्यालय के प्राचार्य सुधांशू जायसवाल ने बच्चों को संबोधित करते हुए कहा कि ऐसे सांस्कृतिक कार्यक्रम विद्यार्थियों को भारतीय संस्कृति और परंपराओं से जोड़ने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं। गरबा केवल एक नृत्य नहीं, बल्कि माँ दुर्गा की आराधना, सामूहिक एकता और सांस्कृतिक विरासत का प्रतीक है।

कार्यक्रम में विद्यालय के सभी शिक्षक-शिक्षिकाएं एवं छात्र-छात्राएं उपस्थित रहे। आयोजन ने बच्चों में सांस्कृतिक मूल्यों के प्रति रुचि बढ़ाने के साथ-साथ उत्साह और सामूहिक सहभागिता की भावना को भी प्रोत्साहित किया।

Post a Comment

0 Comments
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.