Type Here to Get Search Results !

डीएवी भोपालपटनम : महात्मा गांधी एवं लाल बहादुर शास्त्री जयंती पर “Run for DAV” का आयोजन

उल्लूर, भोपालपटनम। महात्मा गांधी जयंती एवं लाल बहादुर शास्त्री जयंती के अवसर पर डीएवी मुख्यमंत्री पब्लिक स्कूल, उल्लूर, भोपालपटनम, जिला बीजापुर में “Run for DAV” कार्यक्रम का आयोजन उत्साहपूर्वक किया गया।

कार्यक्रम की शुरुआत प्रातः 6:30 बजे हुई। सर्वप्रथम विद्यार्थियों, शिक्षकों एवं विद्यालय के समस्त स्टाफ को अनुशासित रूप से पंक्तिबद्ध किया गया। इसके बाद विद्यालय के प्राचार्य पी. वेणुगोपाल राव के नेतृत्व में कार्यक्रम का शुभारंभ किया गया। विद्यार्थियों ने निर्धारित मार्ग पर 2 किलोमीटर दौड़ लगाई तथा 2 किलोमीटर वापस लौटकर कुल 4 किलोमीटर की दूरी पूरी की।

दौड़ के दौरान विद्यार्थियों में विशेष उत्साह देखने को मिला। कार्यक्रम को व्यवस्थित एवं सुरक्षित रूप से संपन्न कराने में पुलिस विभाग एवं स्वास्थ्य विभाग का विशेष सहयोग रहा। पुलिस विभाग द्वारा यातायात प्रबंधन एवं सुरक्षा व्यवस्था में महत्वपूर्ण सहयोग प्रदान किया गया, वहीं स्वास्थ्य विभाग द्वारा स्वास्थ्य संबंधी आवश्यकताओं के लिए तत्परता से सहयोग दिया गया। दोनों विभागों के सहयोग से कार्यक्रम सुचारू एवं सफलतापूर्वक संपन्न हो सका। विद्यालय परिवार ने दोनों विभागों के प्रति आभार व्यक्त किया।

कार्यक्रम के दौरान सभी विद्यार्थियों, शिक्षकों एवं विद्यालय के समस्त स्टाफ को स्वच्छता की शपथ दिलाई गई। सभी ने अपने विद्यालय, घर एवं आसपास के वातावरण को स्वच्छ रखने का संकल्प लिया।

इस अवसर पर प्राचार्य पी. वेणुगोपाल राव ने विद्यार्थियों को संबोधित करते हुए “Run for DAV” के उद्देश्य एवं महत्व पर प्रकाश डाला। उन्होंने नियमित व्यायाम एवं शारीरिक गतिविधियों के महत्व को बताते हुए विद्यार्थियों को स्वस्थ एवं सक्रिय जीवनशैली अपनाने के लिए प्रेरित किया। उन्होंने महात्मा गांधी एवं लाल बहादुर शास्त्री के जीवन और राष्ट्र के प्रति उनके योगदान पर चर्चा की तथा अन्य स्वतंत्रता सेनानियों के योगदान को भी विद्यार्थियों के सामने रखा। उन्होंने विद्यार्थियों को फिटनेस एवं स्वच्छता के महत्व के बारे में भी बताया।

दौड़ प्रतियोगिता में बालक वर्ग में पवन लाम्बाड़ी (कक्षा 11वीं) ने प्रथम, सुकरैया मड़े (कक्षा 7वीं) ने द्वितीय तथा संजीव मड़े (कक्षा 6वीं) ने तृतीय स्थान प्राप्त किया। वहीं बालिका वर्ग में अनुष्का सोनला (कक्षा 6वीं) ने प्रथम, अर्चना बारीहा (कक्षा 6वीं) ने द्वितीय तथा प्रनाह गुरला (कक्षा 6वीं) ने तृतीय स्थान प्राप्त किया।

दौड़ के पश्चात विद्यालय परिसर में चित्रकला एवं भाषण प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। विद्यार्थियों ने महात्मा गांधी, लाल बहादुर शास्त्री, स्वच्छता एवं राष्ट्र निर्माण जैसे विषयों पर अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन किया। उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले विद्यार्थियों को प्रमाण-पत्र प्रदान कर सम्मानित किया गया।

कार्यक्रम में दीप प्रज्वलन, विद्यार्थियों की प्रस्तुतियां, संबोधन एवं अन्य गतिविधियां आयोजित की गईं। कार्यक्रम का समापन राष्ट्रगान एवं आभार प्रदर्शन के साथ हुआ। पूरे आयोजन में विद्यार्थियों एवं शिक्षकों में उत्साह और उमंग का वातावरण रहा। “Run for DAV” के माध्यम से विद्यार्थियों को स्वस्थ जीवनशैली, स्वच्छता, अनुशासन एवं राष्ट्र के प्रति जिम्मेदारी की भावना को अपने जीवन में अपनाने का संदेश दिया गया।

Post a Comment

0 Comments
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.